सोमवार 24 अगस्त 2026 - 09:25
शरई अहकाम | सूद से बचने के लिए अपनाई जाने वाली तरकीब

हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने “सूद से बचने के लिए अपनाई जाने वाली तरकीब” के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने “सूद से बचने के लिए अपनाई जाने वाली तरकीब” के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया है, जिसे इच्छुक पाठकों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

सवाल: सूद से बचने के लिए जो ऐसी तरकीबें अपनाई जाती हैं, जिनमें वास्तव में लेन-देन करने का गंभीर इरादा नहीं होता, क्या वे शरीअत के अनुसार जायज़ हैं?

जवाब: सूद से बचने के लिए अपनाई जाने वाली ऐसी तरकीबें, जिनमें वास्तव में लेन-देन करने का गंभीर इरादा नहीं होता, मसलन कोई व्यक्ति किसी को दस हजार रूपए देना चाहता है और दो महीने बाद उससे दस हजार दो सौ रूपए लेना चाहता है। इसलिए वह दस हजार रूपए को सौ ग्राम मिश्री के साथ सुलह आदि के रूप में देता है और दस हजार दो सौ रूपए लेता है। इस तरह के लेन-देन, जिनका असली उद्देश्य सूदखोरी होता है, हराम और बातिल हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha